निर्भया 😔

शोक न करो मेरी मृत्यु का
नाद न लगाओ न्याय का
दीपक न जलाओ मेरी स्मृति का
पुष्पों से न सज्जा करो मेरी देह का
केवल एक शपथ लो मेरी चिता की अग्नि का
फिर न वासना से अंत हो किसी निर्भया का
फिर न कोई निर्भया हो
फिर न कोई निर्भया हो

टिप्पणी करे

Design a site like this with WordPress.com
प्रारंभ करें