मुझे बस इतना प्यार करना
थोड़ा सा सच , थोड़ा भरोसा
और साथ तुम्हारा हो
लम्बे लम्बे वादे मत करना
कीमती तोहफे भी मत देना
ऊंचे ख़ाब ना दिखाना
मुझे बस इतना प्यार करना
थोड़ा सा सच , थोड़ा भरोसा
और साथ तुम्हारा हो
सात जन्मों का साथ ना हो
तारों को तोड़कर लाने की बात भी ना हो
आँचल में कलियाँ सजाने का ज़िक्र ना हो
मुझे बस इतना प्यार करना
थोड़ा सा सच , थोड़ा भरोसा
और साथ तुम्हारा हो
रात तेरे कंधे में ना बीते
ये उम्र तेरी बांहों में ना गुज़रे
मेरी आँखों की गहराईयों में तू ना डूबे
मुझे बस इतना प्यार करना
थोड़ा सा सच , थोड़ा भरोसा
और साथ तुम्हारा हो
तेरे दोस्तों में मेरा नाम ना हो
तेरी महफ़िलों में मेरा काम ना हो
क़लम से तेरी मेरे नाम पैग़ाम न हो
मुझे बस इतना प्यार करना
थोड़ा सा सच , थोड़ा भरोसा
और साथ तुम्हारा हो
तेरी साँसों में मेरा हक़ ना हो
तेरी दिन -रात में मेरी हुक़ूमत न हो
हमारी धड़कनें एक ना हो
मुझे बस इतना प्यार करना
थोड़ा सा सच , थोड़ा भरोसा
और साथ तुम्हारा हो
टिप्पणी करे