एक बार फिर मोहब्बत करते हैं

चलो एक बार फिर मोहब्बत करते हैं
इस बार पहला कदम मेरा होगा
वो कसमें जो तुमने खाई थीं
साथ चलने का इरादा था
इस बार अब मेरा होगा

चलो एक बार फिर मोहब्बत करते हैं

सात फेरों में तुम्हारी रक्षा का वचन
इस बार अब मेरा होगा
नन्ही जान के लिए पलना
उंगली थामकर चलना
इस बार अब मेरा होगा

चलो एक बार फिर मोहब्बत करते हैं

तुम्हारी पंखों को उड़ान देने का वादा
इस बार अब मेरा होगा
अपनी बाँहों में तुम्हारी हिफाज़त
हर ख़ुशी की ज़िम्मेदारी
इस बार अब मेरा होगा

चलो एक बार फिर मोहब्ब्बत करते हैं

तुम्हारी हर कमी की आज़माइश
इस बार अब मेरा होगा
तुम्हारी ज़िंदगी पर
और बेवफाइयों पर हक़
इस बार अब मेरा होगा

चलो एक बार फिर मोहब्बत करते हैं

4 responses to “एक बार फिर मोहब्बत करते हैं”

टिप्पणी करे

Design a site like this with WordPress.com
प्रारंभ करें