मै बचपन हूँ

इंद्रधनुष सी सतरंगी
मेरी दुनिया है ।
मैं बचपन हूँ
सितारों से भरा
मेरा अंगना है ।

फूलों की सी महकती
मेरी बगिया है ।
मैं बचपन हूँ
परियों की लोरी से
आती मेरी निंदिया है ।

जादू से आती
चॉकलेट और टॉफ़ियाँ हैं ।
मैं बचपन हूँ
सबने मुझे
गले से लगाया है

टिप्पणी करे

Design a site like this with WordPress.com
प्रारंभ करें