तुम साथ निभाने का वादा करते हो ,
वक़्त -बेवक़्त मोहब्बत का इज़हार भी करते हो ।
मैं चुप रहती हूँ पर तुम्हारे वादे दिल में उतर जाते हैं ।
मेरे सपनों में तुम अपना रंग भरते हो ,
हमसफ़र नहीं पर साथ चलते हो ।
मैं चुप रहती हूँ पर तुम्हारे वादे दिल में उतर जाते हैं ।
मेरी मुश्किलों को आसान करते हो ,
कोई रिश्ता नहीं फिर भी बंधनों में बांधते हो ।
मैं चुप रहती हूँ पर तुम्हारे वादे दिल में उतर जाते हैं ।
दूर जाने की मेरी शिकायतों में खामोश ही रहते हो ,
फिर मेरी नाराज़गी पर हक़ जताते हो ।
मैं चुप रहती हूँ पर तुम्हारे वादे दिल में उतर जाते हैं ।
फ़ासले हैं कई दरमियान पर तुम क़रीब हो ,
मेरी तन्हाईयों में उम्मीदें सजाते हो ।

टिप्पणी करे