Life tough है पर ठीक है
एक छोटी सी चाहत की बड़ी सी कीमत मांगती है
उलझे उलझे सवालों के सुलझे जवाब मांगती है
नाउम्मीदों के अंधेरों में उम्मीदों के रौशनी चाहती है
हर सुबह एक नई पहचान चाहती है
Life tough है पर ठीक है
Blank canvas में सपनों के रंग भरने कहती है
सूखे होठों में भी मुस्कुराने की वजह मांगती है
हर कोशिशों में नई आज़माइश रख देती है
सूनी आँखों में भी एक तस्वीर चाहती है
Life tough है पर ठीक है
टिप्पणी करे