उसे वक़्त निकालकार बातें करना पसंद है ।
मुझे हर वक़्त सिर्फ़ बातें करना ।
वो दूरियों में क़रीब होने के तरीके बताता है ।
और मैं मिलने के खा़ब बुनती हूँ ।
वो कभी तारीफ़ें नहीं करता ।
मैं हर क़सीदे पे उसका नाम लिखती हूँ ।
अपने अंदाज़ में वो मुझे चाहता है ।
मैं अपनी अदाओं में उसे देखती हूँ ।
टिप्पणी करे