किसी ने मुझसे पूछा
प्रेम क्या है ?
मैंने कह दिया
वो जो मेरी माँ
के आँखों में
झलकता है ,
मेरे पिता के
आशीष में बसता है
और मेरे भाई के
कलाई में बंधता है
वो जो कौंधती है
मेरे बच्चों की
हंसी में ,
वही तो प्रेम है
वही तो निश्छल है।
This site is an original collection of my literary creations like poems and stories.
टिप्पणी करे