इश्क़

इश्क़ मुक़्क़म्मल आज भी होता है क्या ?
जिसे चाहते हैं वो साथ होता है क्या ?

प्रेम वाली गली में आज भी घर बसते हैं क्या ?
नन्हे- मुन्नों के नाम रखते हैं क्या?
इश्क़ मुक़्क़म्मल आज भी होता है क्या?

चाँद में महबूबा दिखती है क्या ?
पैरों में स्वर्ग झुकता है क्या ?
इश्क़ मुक़्क़म्मल आज भी होता है क्या?

बिन फेरे वचन निभते हैं क्या ?
जन्मों के रिश्ते बनते हैं क्या ?
इश्क़ मुक़्क़म्मल आज भी होता है क्या?

टैग:

दिनांक :

टिप्पणी करे

Design a site like this with WordPress.com
प्रारंभ करें