तेरे जाने से बहुत
कुछ टूट गया
वो तेरा मैं हूँ ना
कहना छूट गया
वीकेंड्स में बातें करते
मैगी बनाना
छूट गया
साथ बाइक में बैठकर
मेरे चप्पल का
गिरना छूट गया
तेरे जाने से बहुत
कुछ टूट गया
वो देर रात तक
साथ हंसना
छूट गया
नोकिया की मोबाइल
पर msgs करना
छूट गया
तेरे जाने से
बहुत कुछ
टूट गया
ना भेजे खतों का
पुलिंदा
छूट गया
वो लोगों का
मुझे तेरे नाम
से बुलाना
छूट गया
तेरे जाने से
बहुत
टूट गया
साथ रह गयी
यादों की गठरी
और
झगड़ों की टोकरी
तेरे जाने से
बहुत कुछ
टूट गया
टिप्पणी करे