ज़िन्दगी कभी-कभी कुछ रूकती सी लगती है,
कि कुछ दूर चलने के बाद ठिठकती सी लगती है।
मैं समझाती हूँ कि चलते ही रहना है ,
कदम दर कदम आगे बढ़ते ही रहना है।
पर, न जाने क्यों ख़फ़ा सी लगती है,
कि उसको गले लगाने की हर कोशिश नाकाम सी लगती है।
This site is an original collection of my literary creations like poems and stories.
टिप्पणी करे