मूक वृक्ष

हरे-भरे ये सुन्दर-लहराते,
कभी फूलों, कभी फलों से सजे वृक्ष।

सर को उठाकर खड़े-झूमते,
कभी हवा को देख मचलते वृक्ष।

तीक्ष्ण धूप में छाया देते,
परोपकार करते ये वृक्ष।

आम, जामुन कितने और फल देते,
कभी न अभिमान करते वृक्ष।

नभ को जो थे चूमते,
क्यों झुके-उदास आज दिखते वृक्ष ?

हरित पर्णों से थे वे शोभते,
आज ठूंठ से खड़े वृक्ष।

उन्मुक्त-उल्लास से थे फूटते,
विषाद से घिरे अब वृक्ष।

स्वाभिमानी ये सब सहते,
किससे कहें, व्यथा ये मूक वृक्ष ?

टैग:

दिनांक :

Before:

टिप्पणी करे

Design a site like this with WordPress.com
प्रारंभ करें