खुद से यूँ दूर रखती हूँ

उसे मैं खुद से यूँ दूर रखती हूँ,
मेरी मोहब्बत और बातों पर हक़ है,
ग़मों और खुशियों पर पर्दा रखती हूँ।
उसे मेरी सारी मालूमात है,
मगर न जान पाने का मलाल अक्सर रहता है।
वो मेरा बेहद अज़ीज़ है,
मेरे अपनों में पर उसका कोई ज़िक्र नहीं।
उसे मैं खुद से यूँ दूर रखती हूँ।

टैग:

दिनांक :

Up next:

टिप्पणी करे

Design a site like this with WordPress.com
प्रारंभ करें