मैं हिंदी हूँ

मैं हिंदी हूँ, मैं हिंदी हूँ।
संस्कृत से जन्मी हूँ
और अपभ्रंशों में पली हूँ,
उर्दू से खेली हूँ।

मैं हिंदी हूँ, मैं हिंदी हूँ।
माँ की लोरी में हूँ,
प्रार्थना के स्वरों में हूँ,
मैं सबके बोलियों में हूँ।

मैं हिंदी हूँ, मैं हिंदी हूँ।
गीतों, कविताओं की भाषा हूँ,
जन-जन के प्रेम की परिभाषा हूँ,
निष्ठा, विश्वास और आशा हूँ।

मैं हिंदी हूँ, मैं हिंदी हूँ।
इतिहास के पन्नों में हूँ,
सभ्यता की कहानी हूँ,
लोक-कथाओं में बसती हूँ।

मैं हिंदी हूँ, मैं हिंदी हूँ।

टिप्पणी करे

Design a site like this with WordPress.com
प्रारंभ करें