कुछ ऐसा कर तू , कुछ ऐसा कर तू।
मैं तुझमे समा जाऊं, कुछ ऐसा कर तू।
छोड़कर सब मोह, मैं शून्य हो जाऊं।
कुछ ऐसा कर तू, मैं शिव हो जाऊं।
हर अंतर तेरे-मेरे बिच का, बस शिव हो जाए।
मेरा अंतर्मन, अब शिवाला हो जाए।
मेरे भाव सारे, बस शिव हो जाए।
मैं, मैं न रहूं, बस तू रह जाए।
कुछ ऐसा कर तू , कुछ ऐसा कर तू।
टिप्पणी करे