तू प्रेम करना,
तू साथ निभाना,
तू घुल जाना,
तू मिल जाना,
तू समा जाना,
तू एक हो जाना।
मेरी लाडो, अपने दिल का एक कोना,
तू खुद के लिए सहेजना।
तू खिलना,
तू खुलना,
तू खिलखिलाना,
तू चलना,
तू चमकना,
तू चहकना।
मेरी लाडो, अपने दिल का एक कोना,
तू खुद के लिए सहेजना।
टिप्पणी करे