सूफियाना है प्यार मेरा।

ग़ज़ल-ग़ज़ल इश्क़ तेरा,
सूफियाना है प्यार मेरा।
तू मनचली हसरत सी,
मैं दुआएं रूहानी-रूहानी।

तू प्रेम में ढलती कहानी,
मैं मीर की हूँ रूबाई।
मैं तेरे प्यार की हूँ तलाश,
तू मेरी मंज़िल-मंज़िल।

ग़ज़ल-ग़ज़ल इश्क़ तेरा ।

तू ख्वाबों का है मेहमां,
मैं पलकों का हूँ आशियाँ।
तू जैसे सागर की मौज,
मैं किनारे की ठहराव।

ग़ज़ल-ग़ज़ल इश्क़ तेरा ।

टिप्पणी करे

Design a site like this with WordPress.com
प्रारंभ करें