ये पुरुषों की दुनिया है ।
जनम देने के लिए देवकी
और पालने के लिए यशोदा चाहिए ।
ये पुरुषों की दुनिया है ।
साथ खेलने के लिए सुभद्रा
और रास के लिए राधिका चाहिए ।
ये पुरुषों की दुनिया है ।
वन में साथ सीता
और स्वर्ग में रम्भा चाहिए ।
ये पुरुषों की दुनिया है ।
छल छलने के लिए अहिल्या
और रण में दुर्गा चाहिए ।
ये पुरुषों की दुनिया है ।
रूप में शकुंतला
और त्याग में उर्मिला चाहिए ।
ये पुरुषों की दुनिया है ।
समर्पण में सावित्री
और कामना में पिंगला चाहिए ।
ये पुरुषों की दुनिया है ।
सहधर्मिणी हो माद्री
और वनिता त्रिपुरसुन्दरी चाहिए ।
ये पुरूषों की दुनिया है ।
ये पुरुषों की दुनिया है ।
Leave a reply to Himani singh जवाब रद्द करें