बहुत खूबसूरत है वो, बहुत खूबसूरत है।
मेरे दिल के क़रीब, मेरे अपनों में है।
फ़ासला नहीं दरमियान, वो मेरी दुआओं में है।
बहुत खूबसूरत है वो, बहुत खूबसूरत है।
बहुत खूबसूरत है वो, बहुत खूबसूरत है।
थामा था हाथ मेरा, हर क़दम, हर क़दम,
वो मेरा हमक़दम है,
मेरा हमनवां, मेरा हम सफर है।
बहुत खूबसूरत है वो, बहुत खूबसूरत है।
मेरी आरज़ू, मेरी चाहत है,
मेरा ख़ाब, मेरी हक़ीक़त है,
बहुत खूबसूरत है वो, बहुत खूबसूरत है।
बहुत खूबसूरत है वो, बहुत खूबसूरत है।
मेरे मोहब्बत की तस्वीर है,
वो मेरी वफाओं की तक़दीर है।
बहुत खूबसूरत है वो, बहुत खूबसूरत है।

Leave a reply to Smita जवाब रद्द करें